पंडित प्रदीप मिश्रा जी के टोटके बुक, Pandit Pradeep Mishra Ji Ke Totke Book, बेलपत्र के उपाय, रोग को दूर करने के उपाय, शिव पुराण के टोटके, प्रभावशाली यंत्र PDF Free Download
पंडित प्रदीप मिश्रा जी के टोटके बुक PDF Download
विश्व विख्यात कथाकार पंडित प्रदीप मिश्रा जी अपने भजनों और शिवपुराण कथा वाचन के लिए बहुत प्रसिद्ध हैं। प्रदीप जी अपनी कथाओं के माध्यम से लोगों को उनके जीवन की समस्याओं के उपाय भी बताते हैं। प्रदीप जी का जन्म 1980 में मध्यप्रदेश के सीहोर में हुआ था। प्रदीप जी को रघु राम के नाम से भी जानते हैं।
उनके परिवार में उनके माता-पिता और दो भाई भी हैं। प्रदीप जी ने स्नातक तक की पढाई की है। प्रदीप जी श्री राम कथा, श्री मद भागवत कथा और शिव पुराण कथा का कथावाचन करते हैं। इनकी कथा की सबसे ख़ास बात यह है की पंडित जी शिव पुराण की कथा के माध्यम से लोगों को उनके जीवन से जुडी समस्याओं के उपाय भी बताते हैं।
पंडित प्रदीप मिश्रा जी के टोटके बुक
प्रदीप मिश्रा के आंखों से सबंधित परेशानी को दूर करने के उपाय
अगर किसी व्यक्ति को आंखों से संबंधी कोई भी परेशानी है तो पंडित मिश्रा जी बताते है कि महाशिवरात्रि के दिन रात को 12 बजे शहद के साथ बिल्वपत्र चढ़ाने और उस शहद को एक बर्तन में इकट्ठा करने के बाद अवधूतेश्वर महादेव का नाम लेकर उस शहद को 3 महीने तक आंखों में काजल की तरह लगाने पर आंखों की रोशनी फिर से आ जाती है।
अकाल मृत्यु से बचने के उपाय
शिव पुराण के इस उपाय में प्रदीप मिश्रा जी का कहना है कि अगर आप अपने परिवार को किसी अकाल मृत्यु से बचाना चाहते है तो आप नर्मदा नदी से निकले शिवलिंग को अपने घर के मंदिर में रखें और यदि आप कभी ओम्कारेश्वर ज्योतिर्लिंग जो कि मध्य प्रदेश में स्थित हैं पर दर्शन के लिए जाते हैं तो आप वहां नदी जल से निकले हुए शिवलिंग को भी अपने घर पर लाकर स्थापित भी कर सकते हैं इससे आपके घर में कभी अकाल मृत्यु नहीं होगी।
मिश्रा जी के संतान प्राप्ति के उपाय
शिव पुराण के संतान प्राप्ति के लिए उपाय बताते हुए पंडित मिश्रा जी कहते हैं कि अगर किसी स्त्री को संतान की प्राप्ति नहीं हो रही है तो उस स्त्री के रजस्वला यानी मासिक धर्म के सातवें दिन सफेद आंकड़े की जड़ को लेकर शिवलिंग पर 7 बार घुमाकर तुमरुका जी का आह्वान करते हुए संतान प्राप्ति के लिए प्रार्थना करनी चाहिए, फिर उस आंकड़े की जड़ को किसी लाल कपड़े में बांधकर स्त्री की कमर में बांध दें। भोलेबाबा की कृपा से उस स्त्री की जल्द ही गोद भर जाएगी।
विवाह के लिए उपाय
मिश्रा जी का कहना है कि अगर किसी व्यक्ति का समय पर विवाह नहीं हो पा रहा या फिर विवाह की बात करने पर बार-बार अड़चनें आ रही हैं तो आप यह उपाय कर सकते हैं।इसके लिए आपको एक सूखा नारियल का गोला लेना है। जिसे उपर की और से थोडा सा काट देना है। ऐसे काटिए जैसे नारियल का ढक्कन बन जाये। फिर इस नारियल में सत्यनारायण भगवान् का प्रसाद या पंजीरी भर दें।
फिर इस नारियल को ऊपर से बंद कर दें। इस नारियल को किसी पीपल के पेड़ के नीचे दबा दें। शिव जी की कृपा से उस व्यक्ति का विवाह बहुत जल्द ही हो जायेगा।
कर्ज से मुक्ति के उपाय
पंडित प्रदीप मिश्रा जी बताते हैं की अगर आपके ऊपर बहुत सारा क़र्ज़ है तो आप वट्केश्वर महादेव का नाम ले और थोड़े दिन तक वट वृक्ष के नीचे एक लोटा जल डालते रहें। कर्ज से जुड़ी सारी परेशानियां आपकी दूर हो जाएगी। और कभी भी मंगलवार के दिन कर्ज नही लेना चाहिए। बुधवार के दिन कभी किसी को क़र्ज़ न दे आपका पैसा डूब सकता है।
इसके साथ ही मंगलवार के दिन शिव मंदिर में जाकर ॐ ऋण मुक्तेश्वराय महादेवाय नमः मंत्र का जाप करते हुए शिवलिंग पर मसूर की दाल जरूर चढ़ाएं। इससे आप हमेशा कर्ज मुक्त रहेंगे ।
प्रदीप मिश्रा के रोगों से मुक्त करने के उपाय
प्रदीप मिश्रा का कहना है कि अगर परिवार का कोई सदस्य गंभीर रोग से युक्त हैं या कोई सदस्य वेंटिलेटर पर है तो शमी के पेड़ से एक फूल लेकर नीलकंठेश्वर महादेव का जाप करते हुए शिवलिंग पर चढ़ाना चाहिए इसके बाद नीलकंठेश्वर महादेव से थोड़ा जल लेकर उस रोगी के शरीर पर लगाना चाहिए जिससे वह पूरी तरह से रोक मुक्त हो जाएगा।
पंडित प्रदीप मिश्रा जी के टोटके बुक
प्रदीप मिश्रा जी के शिव पुराण के टोटके बच्चे को डरने से रोकने के लिए
मिश्रा जी अपनी कथा में कहते हैं कि अगर आपका बच्चा बहुत डरता है तो आप इस प्रयोग को करके इस समस्या का निराकरण कर सकते हैं इसके लिए आपको सोमवार के दिन बेलपत्र का कांटा मावे में डालकर थोड़ी सी शक्कर डालकर उसका एक लड्डू बनाना है और उसके बाद उस बच्चे पर 12 बार उतारकर किसी कुए के अंदर डाल देना हैं इससे उस बच्चे की रात को डरने और रोने जैसी समस्याएं हल हो जाएगी ।
बेलपत्र का टोटका धन प्राप्त करने के लिए
अगर कोई व्यक्ति धन प्राप्त करना चाहता है तो वह प्रदीप मिश्रा जी के इस शिव पुराण के टोटके को करके इस समस्या का निवारण कर सकता है । मिश्रा जी दावा करते हैं कि इस उपाय को करने से उस व्यक्ति को बहुत बड़ा फायदा होगा इसके लिए आपको सुबह जल्दी नहा कर बड़ी बेलपत्र पर लाल चंदन लगाकर शिवलिंग पर चढ़ाना है।
ऐसा करने से आपके घर में लक्ष्मी का वास होता है। धन की कमी के कारण आप जिस समस्याओं से जूंझ रहे होते हैं उसका निराकरण जल्द ही होता है।
प्रदीप मिश्रा के बेलपत्र के उपाय
सीहोर के पंडित प्रदीप मिश्रा ने बेल पत्र के माध्यम से परीक्षा में पास होने के उपाय बताए हैं मिश्रा जी कहते हैं की परीक्षा में पास होने के लिए एक बेलपत्र पर शहद लगा दीजिए और उस बेलपत्र को बच्चे की हाथ से शिवलिंग पर चिपका दीजिए ऐसा करने से बच्चा परीक्षा में पास होने के साथ अच्छे नंबर भी लाएगा।
प्रदीप मिश्रा जी के कमर दर्द और सिर दर्द के टोटके
आजकल हर व्यक्ति शरीर की किसी ने किसी दर्द को लेकर परेशान है ,वही कमर दर्द और सिर दर्द तो आम बात ही हो गई है। अगर आप भी ऐसी ही कोई समस्या से जुंझ रहे हैं तो प्रदीप मिश्रा जी का यह टोटका आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसके लिए आपको कार्तिक महीने के सोमवार को वट के 1 पत्ते पर लाल चंदन से 5 बार ओम लिखकर नदी के अंदर प्रवाहित करना है।
यह करने से न केवल आपका कमर दर्द और सिर दर्द से छुटकारा मिलेगा बल्कि आप खुद को पूर्ण रूप से स्वस्थ भी महसूस करेंगे।
जो आपसे जलते हैं उनकी जलन को दूर करने के लिए टोटके
प्रदीप मिश्रा जी के शिव पुराण के इस टोटके से अगर आपसे कोई जलन रखते है। उस जलन को दूर कर सकते है । इसके लिए आपको महिने की एक दशमी के दिन धतूरे का एक फूल और बेलपत्र को इस तरह से शिवलिंग चढ़ाना होगा कि वह गिरे नहीं । बस ऐसा करने से आपसे जो जलते हैं वे जलना बंद हो जाएंगे ।
प्रदीप मिश्रा के धन संबंधी समस्या के लिए बेलपत्र टोटके
अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं तो आपको प्रदीप मिश्रा का यह टोटका इस समस्या का निराकरण करेगा। इसके लिए आपको मंगलवार के दिन शिवलिंग पके चावल से ढकना है और उसके बाद उस पर साथ बिल पत्र चढ़ा देना है ऐसा करने से आपकी धन संबंधी सारी समस्याएं दूर होगी और इसके साथ ही आपने जो भी कर्ज लिया है उससे भी मुक्ति मिल जाएगी।
बच्चा अगर बार बार बीमार पड़ता है तो पंडित प्रदीप मिश्रा के टोटके
अगर आपके घर में कोई भी छोटा बच्चा बार-बार बीमार पड़ता है तो इसके लिए भी प्रदीप मिश्रा जी ने शिवपुराण का एक टोटका बताया है जिसके बारे में आपको जरूर जान लेना चाहिए। इसके लिए आपको एक आटे का दीपक तैयार करना है उसके अंदर तिल का तेल और चार बत्ती डालकर उसे जला लेना है उसके बाद बच्चे के सिर पर 21 बार उतार कर अवधूतेश्वर महादेव का आह्वान करना है।
अब इसको किसी चौराहे पर आपको तब जलाना है जब आसपास कोई नहीं देख रहा हो। वैसे आपका बच्चा पूर्ण रूप से स्वस्थ होगा और वह बार-बार बीमार नहीं होगा।
बीमारियों के लिए बेलपत्र उपाय
अगर आप किसी गंभीर रोग से पीड़ित हैं तो प्रदीप मिश्रा जी का यह टोटका आपके लिए बेहद लाभकारी हैं। इसके लिए आपको बेलपत्र के पेड़ के नीचे का एक पत्ता उठाकर उस के सामने शिव और शक्ति का नाम लेकर यानी भगवान शंकर पार्वती का नाम लेकर दो बाती का दीपक जलाएं और शिव शक्ति से प्रार्थना करें कि शरीर से जुड़ी इस बीमारी को स्वस्थ करें और इस बेलपत्र को उठाकर उसी स्थान पर चबा लें और बिल पत्र खाने से पूर्व शिव शक्ति से यह आग्रह करें कि इस बेलपत्र को औषधि बनाएं, ऐसा करने से आप जिस भी गंभीर रोग से ग्रसित हैं उसका निराकरण हो जाएगा और आप बिल्कुल स्वस्थ हो जाएंगे।
सोमवार के उपाय प्रदीप मिश्रा
- सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा अर्चना करने से घर में हो रहे कलह से छुटकारा मिलता हैं।
- सोमवार के दिन भगवान शिव को बिल्वपत्र अर्पित करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। तथा उनके आशीर्वाद की प्राप्ति होती हैं।
- सोमवार के दिन सुबह उठकर स्नान आदि करने के बाद भगवान शिव की आराधना करने से जातक की सभी प्रकार की मनोकामना पूर्ण होती हैं।
- सोमवार के दिन शिवलिंग पर कच्चा दूध चढाने से भगवान शिव की विशेष कृपा की प्राप्ति होती हैं।
- सोमवार के दिन महामृत्युंजय मंत्र का 108 बार जाप करने से जातक की सभी प्रकार की समस्या खत्म हो जाती हैं।
प्रदीप मिश्रा द्वारा बताये गये प्रभावशाली यंत्र
- श्री गणेश यंत्र – गजानन गणपति विघ्न-विनाशक हैं। प्रत्येक शुभ कार्य आरम्भ करने से पहले इन्हीं की पूजा करते हैं। श्री गणेश यंत्र की साधना करने से साधक के सभी काम बिना बाधा के पूरे होते हैं।
- श्री दुर्गा यंत्र– आदिशक्ति माँ दुर्गा शक्ति की अधिष्ठात्री देवी हैं। दुष्टों का संहार करके भक्तों की रक्षा करने वाली माँ दुर्गा की यंत्र-साधना से व्यक्ति भय मुक्त हो जाता है। शक्ति का संचार होता है, जीवन में कोई कष्ट उठाना नहीं पड़ता। उसके सभी कार्य स्वतः पूरे होते रहते हैं।
- बगलामुखी यंत्र – इस यंत्र की साधना से विवाद, मुकदमा, झगड़ा-फसाद, राजकीय विवाद आदि में जीत होती है। यह रक्षा कवच का काम करता है। शत्रु आपके समीप पहुँच ही नहीं सकता।
- श्री विष्णु यंत्र– भगवान विष्णु समस्त जगत् के पालनकर्त्ता हैं। वे धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष सबके प्रदाता हैं। इनके यंत्र का साधन करने से साधक को सुख-शांति, समृद्धि एवं सद्वृत्तिमय जीवन प्राप्त होता है।
- सर्वकार्य सिद्धि यंत्र – इस यंत्र का प्रयोग करने से मनुष्य के सर्वकार्य सिद्ध होते हैं। असाध्य से असाध्य समझी जाने वाली समस्याएँ भी स्वत: ही हल हो जाती हैं ।
- महामृत्युंजय यंत्र— यह यंत्र भगवान शिव का है जो प्राणिजगत् के रक्षक, जीवन-शक्ति के नियंत्रक और स्वास्थ्य एवं मृत्यु की व्यवस्था करने वाले हैं। जैसा इस यंत्र का नाम है वैसा ही इसका प्रभाव भी है। रोग, बीमारी और मृत्यु- संकट दूर करने के लिए यह यंत्र बहुत प्रभावशाली है।
- व्यापारवर्द्धक लक्ष्मी यंत्र – व्यापार में मंदी रहती हो। लाभ कम होता हो, तब व्यापार में वृद्धि के लिए इस यंत्र का प्रयोग किया जाता है। इसके प्रयोग से व्यापार में आशातीत वृद्धि हो जाती है।
- श्री हनुमान यंत्र – यदि आप अशरीरी आत्माओं से परेशान हैं, बुरी आत्माएँ आपको सताती हैं और प्रताड़ित करती हैं, तो श्री हनुमान यंत्र की साधना करें । इसकी साधना से भूत-प्रेत, जिन्न आदि बुरी आत्माएँ आपके पास फटकेंगी भी नहीं, और शक्ति का अपूर्व स्रोत आपके जीवन में आ जाएगा।
- धन-प्राप्ति यंत्र– आप परिश्रम तो खूब करते हैं किन्तु उसका उचित प्रतिफल नहीं मिलता। घर में दरिद्रता ही छाई रहती है तो इसके निवारण के लिए इस यंत्र का प्रयोग बेहद उपयोगी रहता है।
- पति-वशीकरण यंत्र – पत्नी सती साध्वी है और पति परनारी के रूप का रसिया, तो पत्नी का दुःखी होना स्वाभाविक है। बेचारी पत्नी पति को समझाती भी है तो पति उसे प्रताड़ित करता है। ऐसे में क्या करे पत्नी ? पति-वशीकरण यंत्र ऐसी ही समस्याओं का निदान करता है। पति को वश में करने के लिए यह यंत्र बहुत प्रभावकारी है।
- वशीकरण यंत्र– आपका कोई शत्रु आपको प्रताड़ित करता है और आप दिन-रात इसी चिन्ता में घुलते रहते हैं कि कैसे उस शत्रु को अपने वश में करें तो इस यंत्र का उपयोग करें। आपका शत्रु आपके वश में हो जायेगा । आप आत्मिक शान्ति महसूस करने लगेंगे।
- बिक्री बढ़ाने का यंत्र – पड़ोसी की दुकान ग्राहकों से भरी हुई है और आप ग्राहक के अभाव में दुकान पर बैठे हुए मक्खियाँ मार रहे हैं और मन ही मन अपने धन्धे को कोस रहे हैं तो चिन्ता न करें। इस यंत्र को विधिवत दुकान में स्थापित करने से आपकी दुकान में आशातीत बिक्री होने लगेगी।
- संकटमोचक यंत्र– इस यंत्र के प्रयोग से व्यक्ति अनेक प्रकार के संकटों से मुक्ति पा लेता है। यह यंत्र अपने नाम के अनुरूप ही प्रभावकारी है।
- भय-निवारक यंत्र – मनुष्य ग्रहयोग, सामाजिक परिस्थितियाँ, पारिवारिक प्रसंग अथवा स्वयं के चरित्र आदि से, ईर्ष्या-द्वेष अथवा अपराध-बोध के कारण संत्रस्त रहता है । उसे भूत-प्रेत आदि अशरीरी बाधाओं का भी भय सताता रहता है। उनके भय के निवारण हेतु इस यंत्र का प्रयोग बहुत लाभदायक रहता है।
- मनोकामनापूरक यंत्र – इस यंत्र के प्रभाव से साधक को उसकी कामना के अनुसार सभी सुखों की प्राप्ति होती है। सांसारिक तथा आध्यात्मिक समृद्धि के द्वार साधक के लिए खुल जाते हैं।
- वाहन-दुर्घटनानाशक यंत्र– कार, टैक्सी, स्कूटर, बस आदि वाहनों को चलाते समय चालक को इसे अपने पास रखना चाहिए। यह यंत्र सुरक्षा कवच का कार्य करता है। इसमें अष्टदशाक्षरी मारुति मंत्र वर्णित है।