राष्ट्र गौरव पुस्तक PDF, Rashtra Gaurav Book PDF, राष्ट्र गौरव का मतलब, Rashtra Gaurav Previous Paper, Rashtra Gaurav In English, Environment And Rashtra Gaurav, Rashtra Gaurav Par Tippani PDF Download
राष्ट्र गौरव पुस्तक PDF Download
राष्ट्र की अस्मिता एवं पहचान वास्तव में इस के महान सपूतों से ही होती है। भारतवर्ष को गर्व हासिल है कि हर क्षेत्र में इस के वीर सपूतों ने समाज एवं राष्ट्रकल्याण के लिये अपना तन, मन वार दिया। त्याग एवं बलिदान, आदर्श का अक्षरशः पालन, मर्यादा एवं संयम.ये गुण आदर्श पुरुषों में ही निहित होते हैं और इस में कोई संदेह नहीं कि भारतीय आदर्श विभूतियों ने राष्ट्र गौरव को समय आने पर दैदीप्यमान कर दिया। महान व्यक्ति वे होते हैं, जो अपने आदर्श से दूसरों का मार्ग प्रशस्त करते हैं। वे स्वार्थ से परे होते हैं और परोपकार में लीन। भौतिकवादी युग में आस्था के प्रजनन के लिये किसी न किसी दैवी शक्ति को मानना भी आवश्यक है।
राष्ट्र गौरव अपने देश के प्रति निष्ठा ही हमें बड़ा बनाती है। भारत माता का अस्तित्व है, तो हम हैं। यदि राष्ट्र ही नहीं रहेगा, तो हम कहां रहेंगे! अपने.अपने धर्म का पालन करते हुये जीवन.यापन करना ही देश को सुख शान्ति एवं समृद्धि देता है। शिक्षा चाहे महात्मा बुद्ध की हो या हो बाबा गुरु नानक जी की, वह सदा सार्थक ही होती है। पौराणिक कथा कहानियों में प्रस्तुत रोचक प्रसंग भी हमारे लिये निरंतर प्रेरणा का श्रोत हैं। प्राचीन कहावतें, नारी के विषय में सन्तों, कवियों, महापुरुषों के विचार की परिकल्पना को साकार करते हैं।
समाज को सही दिशा देने के लिये, समाज के लिये कुछ विशेष करने के लिये, व्यक्ति को अपने अन्दर गुण लाने हैं। अपने जीवन को श्रेष्ठ व अनुकरणीय बनाना है। तभी लोग उस की बात सुनेंगे तथा अनुसरण करेंगे। इसके लिये हमें समाज में स्थापित महान पुरुषों के जीवन को समझना चाहिये। राष्ट्र गौरव का अध्ययन करना चाहिये। उन्होंने किन बातों को जीवन में उतारा, कैसा आचरण किया, इसे समझना चाहिये। इस भूमिका को निभाने में पूर्ण सफल होगी, ऐसा विश्वास है। लम्बे भाषण, उपदेश, प्रवचन आज कोई नहीं सुनना चाहता। इसीलिये संतों, महात्माओं, महापुरुषों, फकीरों के जीवन की घटनाओं को बारीकी से देखना व उनका मनन करना जरूरी है।
राष्ट्र गौरव और पर्यावरण अध्ययन
- प्रथम वर्ष के छात्रों को सत्र 2015-16 में राष्ट्र गौरव और पर्यावरण अध्ययन के पेपर के लिए उपस्थित होना चाहिए-
- सभी Ii और III वर्ष के छात्र जिन्होंने राष्ट्र गौरव और पर्यावरण अध्ययन के पेपर को पास नहीं किया है, उन्हें सत्र 2015-16 में इसके लिए उपस्थित होना चाहिए।
- पाठ्यक्रम कॉलेज की वेबसाइट agdc.ac.in पर उपलब्ध है
राष्ट्र गौरव का मतलब
- कोई ऐसी बात जिसकी वजह से “राष्ट्र का गौरव बढता हो” अब वह चाहे संस्कृति या धर्म हो, भारत के साहित्य, विज्ञान में उन्नति हो, भारत की कला, स्थापत्य की बात हो।
- राष्ट्र की प्रगति में अतः हर वो तथ्य, जिससे राष्ट्र गौरवांवित हो रहा हो उसका अध्ययन हम लोग राष्ट्र गौरव के अंतर्गत करते है।
- आध्यात्मिक, नैतिक तथा भौतिक जीवन की सभी धाराओं में भारत के महान् मनीषियों ने अपने अद्भुत योगदान दिए हैं।
- गढ़ी जा रही विश्व-संस्कृति एवं विश्व-व्यवस्था में उनकी अति महत्त्वपूर्ण भूमिका रहने वाली है।
- जिसका अध्यन हम लोग करने वाले है।
राष्ट्र गौरव पाठ्यक्रम
- प्राचीन सभ्यता होने का गौरव
- दार्शनिक एवं आध्यात्मिक उत्कर्ष
- साहित्य विज्ञान एवं ज्योतिष
- कला और स्थापत्य
- प्रमुख राष्ट्रीय चरित्र एवं व्यक्तित्व
राष्ट्र गौरव की तैयारी कैसे करें?
- प्राचीन भारत की सभ्यताएं कौन कौन सी थी?
- जो सभ्यताएं थी वह किस कारण से भारत में नहीं रह पाई?
- प्राचीन सभ्यताओं के लोगों की क्या विशेषताएं (आर्थिक, राजकीय व्यवस्था, भोजन, आम मनुष्य क्या करता था)
- भारत में अंग्रेजी राज्य की स्थापना
- प्राचीन सभ्यताओं के समय भौगोलिक स्थिति क्या थी?
- भारत के धर्म और प्रत्येक धर्म की विशेषताएं (अब वह विशेषताएं चाहे ग्रंथ, धर्म के द्वारा दी गई शिक्षा, धार्मिक उन्नति इत्यादि)
- मध्यकालीन भारत के प्रमुख व्यक्तित्व एवं मानव जीवन एवं राजकीय घटनाक्रम
- विभिन्न प्रकार के साहित्य एवं उनके रचनाकार (प्राचीन, मध्यकालीन, आधुनिक)
- प्राचीन से आधुनिक तक के समय में बनाई गई इमारतें
- भारतीय स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित प्रमुख व्यक्तित्व
- भारतीय संविधान
- महान समाज सुधारक से संबंधित
राष्ट्र गौरव से अधिकतर पूछे गए प्रश्न
1. हम राष्ट्र का गौरव कैसे बढ़ा सकते हैं?
उत्तर – हमें एक विशिष्ट तरीके से राष्ट्र के लिए योगदान देना चाहिए, जिनमे कि सामाजिक कार्य करके और विभिन्न जागरूकता और संरक्षण कार्यक्रम आयोजित करके आदि आता है।
2. राष्ट्रगान को हमारा राष्ट्रीय गौरव क्यों माना जाता है?
उत्तर – यह देश के नागरिकों के बीच देशभक्ति की भावना पैदा करने में मदद करता है और उन्हें अपने देश की महिमा, सुंदरता और समृद्ध विरासत की याद दिलाता है ।
3. भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति कहाँ हुई थी?
उत्तर – बोधगया
4. आर्य समाज की स्थापना किसने की ?
उत्तर – स्वामी दयानंद ने
5. पंजाबी भाषा की लिपि कौनसी है?
उत्तर – गुरुमुखी
6. इंसुलिन का प्रयोग किस बीमारी के उपचार में होता है?
उत्तर – मधुमेह
7. रतौंधी किस विटामिन की कमी से होती है?
उत्तर – विटामिन A
8. वास्कोडिगामा कहाँ का रहने वाला था ?
उत्तर – पुर्तगाल
9. ओणम किस राज्य का प्रसिद्ध त्योहार है ?
उत्तर – केरल
10. दिल्ली भारत की राजधानी कब बनी?
उत्तर – 1911
11. कार्बन का सर्वाधिक शुद्ध रूप कौनसा है?
उत्तर – हीरा
12. भारत में रेल का आरम्भ किस सन में हुआ?
उत्तर – 1853
13. संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
उत्तर – न्यूयॉर्क
14. किस विटामिन की कमी से खून का रुकाव बंद नहीं होता?
उत्तर – विटामिन K
15. ओलंपिक खेलों का आयोजन कितने वर्षों बाद होता है?
उत्तर – 4
16. किस देश की स्थलसीमा सर्वाधिक देशों के साथ लगती है?
उत्तर – चीन