निपुण भारत मिशन 2023

⬇️ Download
📥 Downloads: 0 ⚠️ Reports: 0

निपुण भारत मिशन 2023, Nipun Bharat Mission 2023, लक्ष्य सूची, स्लोगन, योजना 2023, कार्यान्वयन प्रक्रिया, राष्ट्रीय परिदृश्य, प्रश्नोत्तरी PDF Free Download

निपुण भारत मिशन 2023 PDF Download

5 जुलाई, 2021 को शिक्षा मंत्रालय निपुण भारत योजना की शुरुआत करेगा। इस कार्यक्रम का पूरा नाम समझ और अंक ज्ञान के साथ पढ़ने की राष्ट्रीय पहल है। इस रणनीति के माध्यम से एक समर्थकारी माहौल तैयार किया जाएगा। इस पद्धति का उपयोग करके छात्रों को मौलिक साक्षरता और संख्यात्मक कौशल सिखाया जा सकता है। निपुण योजना की बदौलत 2026-27 तक हर बच्चा तीसरी कक्षा के अंत तक पढ़ना, लिखना और अंकगणित सीखने में सक्षम हो जाएगा।

योजना का संचालन स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग करेगा। शैक्षिक कार्यक्रम समग्र शिक्षा का एक घटक होगा। इस कार्यक्रम को अंजाम देने के लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 5 फेमिनिन सिस्टम बनाए जाएंगे। यह पांच स्तरीय संरचना राष्ट्रीय-राज्य-जिला-ब्लॉक-स्कूल स्तर पर कार्य करेगी। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के सफल कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए बनाया गया था।

निपुण भारत योजना 2023

निपुण भारत के माध्यम से आधारभूत साक्षरता तथा संख्यामकत को तीसरी कक्षा के छात्रों के अंतर्गत विकास किया जाएगा। जिससे कि आने वाले समय में उनको शिक्षा प्राप्त करने में किसी भी बाधा का सामना ना करना पड़े। इसके अलावा निपुण योजना के अंतर्गत निम्नलिखित क्षेत्रों पर भी ध्यान दिया जाएगा।

  • बच्चों का स्वास्थ्य
    • शारीरिक विकास
    • व्यायाम और खेल
    • स्वच्छता के पहलू
    • वस्तुओं, खिलौनों आदि को व्यवस्थित ढंग से रखना
    • बच्चों की सामाजिक एवं भावनात्मक प्रगति आदि
  • बच्चों को प्रभावी संचारक बनाना
    • स्कूल बेस्ड एसेसमेंट के तहत बच्चों की मातृभाषा को संचारक की भाषा बनाना जिससे कि वह अपनी बात संचारक के सामने रख सकें।
    • भाषा एवं मूलभूत साक्षरता के लिए उपायुक्त प्रदर्शन
    • हंसोदापन भावना का विकास
    • गैर मौखिक संचार को महत्व देना
  • बच्चों को इन्वॉल्व लर्नर बनाना
    • कहानियां बनाने के लिए प्रोत्साहित करना
    • बच्चों को विभिन्न प्रकार के प्रोजेक्ट एवं टास्क देना
    • भौतिक वातावरण को समझने का मौका प्रदान करना
    • पोर्टफोलियो
    • आकलन के लिए श्रव्य दृश्य उपकरणों का निर्माण
    • प्रश्न बैंक का विकास आदि

निपुण भारत 2023 : कार्यान्वयन प्रक्रिया

मूलभूत भाषा एवं साक्षरता (Basic Language And Literacy)

  • मौखिक भाषा का विकास
  • धवनियात्मक जागरूकता
  • डिकोडिंग
  • शब्दावली
  • रीडिंग कंप्रीहेंशन
  • पठन प्रवाह
  • प्रिंट के बारे में अवधारणा
  • लेखन
  • कल्चर ऑफ रीडिंग

मूलभूत संख्यामकता और गणित कौशल (Basic Numeracy And Math Skills)

  • पूर्व संख्या अवधारणाएं
  • नंबर एंड ऑपरेशन ऑन नंबर
  • गणितीय तकनीकें
  • मापन
  • आकार एवं स्थानिक समाज
  • पैटर्न

निपुण भारत योजना का उद्देश्य

  • निपुण भारत योजना का मुख्य उद्देश्य आधारभूत साक्षरता एवं संख्यामक्त के ज्ञान को छात्रों के अंतर्गत विकसित करना है। इस योजना के माध्यम से सन 2026-27 तक तीसरी कक्षा के अंत तक छात्र को पढ़ने, लिखने एवं अंकगणित को सीखने की क्षमता प्राप्त होगी।
  • यह योजना बच्चों के विकास के लिए बहुत कारगर साबित होगी। निपुण भारत योजना के माध्यम से अब बच्चे समय से आधारभूत साक्षरता एवं संख्यामक्त का ज्ञान प्राप्त कर सकेंगे। जिससे की उनका मानसिक एवं शारीरिक विकास होगा। 
  • NIPUN Bharat का संचालन शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा किया जाएगा। यह योजना स्कूली शिक्षा कार्यक्रम समग्र शिक्षा का एक हिस्सा होगी। इस योजना को नई शिक्षा नीति के अंतर्गत आरंभ किया गया है। निपुण भारत योजना के माध्यम से बच्चे संख्या, माप और आकार के क्षेत्र के तर्क को भी समझ पाएंगे।

निपुण भारत मिशन के भाग

  • परिचय
  • मूलभूत संख्यामकता और गणित कौशल
  • मूलभूत भाषा और साक्षरता को समझना
  • शिक्षण -अधिगम प्रक्रिया: शिक्षक की भूमिका
  • शिक्षा और सीखना: बच्चों की क्षमता और विकास पर ध्यान
  • स्कूल की तैयारी
  • लर्निंग एसेसमेंट
  • योग्यता आधारित शिक्षा की ओर स्थानांतरण
  • राष्ट्रीय मिशन: पहलू एवं दृष्टिकोण
  • मिशन कार्यान्वयन में विभिन्न हितग्राहियों की भूमिका
  • SCERT और DIET के माध्यम से शैक्षणिक साहित्य
  • मिशन की सामरिक योजना
  • दीक्षा/NDEAR का लाभ उठाना , डिजिटल संसाधनों का भंडार
  • निगरानी और सूचना प्रौद्योगिकी ढांचा
  • मिशन की स्थिरता
  • माता पिता एवं सामुदायिक जुड़ाव
  • अनुसंधान, मूल्यांकन एवं दस्तावेजी करण की आवश्यकता

निपुण भारत 2023 के हितधारकों की सूची

  • CBSE (सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन)
  • राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश (States & UTs)
  • सेंट्रल स्कूल आर्गेनाइजेशन
  • स्टेट काउंसिल ऑफ़ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग
  • नेशनल काउंसिल ऑफ़ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग
  • कम्युनिटी एवं पैरेंट
  • मुख्य शिक्षक
  • डिस्ट्रिक्ट इंस्टिट्यूट ऑफ़ एजुकेशन एंड ट्रेनिंग
  • ब्लॉक रिसर्च सेंटर तथा क्लस्टर रिसोर्सेज सेंटर
  • डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन ऑफिसर एवं ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर
  • सिविल सोसाइटी आर्गेनाइजेशन
  • गैर सरकारी संगठन (Non Government Organization)
  • प्राइवेट स्कूल

निपुण भारत 2023 का राष्ट्रीय परिदृश्य

  • शिक्षा की गुणवत्ता पर ध्यान देना
  • शिक्षा की पहुँच पर ध्यान देना
  • बच्चों के सीखने के परिमाण पर ध्यान
  • सीखने के परिमाणों की उपलब्धि का मापन करना