मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना, Mukhyamantri Anuprati Coaching Yojana, Apply Online, Merit List, Required Documents, Selection Process, लाभ PDF Free Download
मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना PDF Download
सरकारी परीक्षा की कोचिंग करने के लिए अभ्यार्थियों को ज्यादा फीस देनी पड़ती है। ऐसे में जो युवा आर्थिक रूप से कमजोर हैं, वह सरकारी परीक्षा हेतु कोचिंग जाकर अपनी तैयारी नहीं कर पाते। ऐसे अध्यार्थियों के लिए राजस्थान की सरकार ने मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना चलाई है।
योजना के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षा जैसे REET, RPSC, UPSC IAS, RSMSSB, NEET और JEE आदि की तैयारी कर रहे युवा फ्री कोचिंग कर सकते हैं। साथ ही उन्हें परीक्षा उत्तीर्ण करने पर प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है। कैसे आप योजना का लाभ लेकर फ्री कोचिंग कर सकते हैं, इसके लिए आवेदन करने की प्रक्रिया क्या है? इस वर्ष आवेदन करने के लिए अंतिम दिनक क्या है? आइए इस योजना से जुडी सम्पूर्ण जानकारी के बारे में जानते हैं।
योजना के अंतर्गत प्रतियोगी व प्रवेश परीक्षाओं की सूची
- UPSC की सिविल सर्विस परीक्षा
- RPSC RAS परीक्षा
- RSMSSB परीक्षा
- सब इंस्पेक्टर परीक्षा
- वर्तमान पे मैट्रिक्स लेवल 10 परीक्षा और ऊपर की अन्य परीक्षाएं
- रीट परीक्षा
- RSSB पटवारी और कनिष्ठ सहायक परीक्षा
- कांस्टेबल भर्ती परीक्षा
- इंजीनियरिंग और मेडिकल की प्रवेश परीक्षा
- CLAT परीक्षा
- पूर्व ग्रेड पे 2400, वर्तमान लेवल 5 से ऊपर
- पूर्व ग्रेड पे 3600 वर्तमान लेवल 10 से ऊपर
मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- मूल निवासी प्रमाण पत्र
- आय का प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- बीपीएल प्रमाण पत्र
- प्रतियोगी परीक्षा में होने का उत्तीर्ण प्रमाण पत्र
- प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण करने एवं शिक्षा संस्था में दाखिला लेने का प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- शपथ पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना पात्रता
- राजस्थान के मूल निवासी अभ्यार्थी मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के अभ्यार्थी भी इस योजना के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे।
- आवेदन करने वाले छात्र की वार्षिक पारिवारिक आय ₹200000 या इससे कम होनी अनिवार्य है।
- अभ्यर्थी ने प्रतियोगी परीक्षा का निर्धारित चरण उत्तीर्ण कर लिया हो अथवा प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर कर सूचीबद्ध शिक्षण संस्थाओं में प्रवेश ले लिया हो।
- राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य एवं अधीनस्थ सेवा (संयुक्त प्रतियोगी) परीक्षा में पूर्व से राजकीय सेवा में कार्यरत नहीं हो।
- राज्य के राजकीय इन्जीनियरिंग/मेडीकल कॉलेजों में प्रवेश हेतु कक्षा 10+2 में 60 प्रतिशत अंक प्राइज़ किये हों।
मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना का लाभ
- योजना के माध्यम से लाभार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निशुल्क कोचिंग करवाई जाती है।
- अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग के साथ सामान्य वर्ग के निर्धन छात्र भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- हर वर्ष 10,000 अभ्यार्थियों को इस योजना के माध्यम से फ्री कोचिंग हेतु चयनित किया जाता है।
- योजना के अंतर्गत छात्र सिविल सेवा परीक्षा, राजस्थान लोक सेवा आयोग, आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा संयुक्त, सब इंस्पेक्टर, इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा, मेडिकल प्रवेश परीक्षा आदि की तैयारी करवाई जाती है।
- परीक्षा उत्तीर्ण करने पर अभ्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है।
- संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित किए जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण करने पर ₹100000 की प्रोत्साहन राशि अभ्यार्थी को दी जाती है।
- सिविल सेवा परीक्षा की पहली परीक्षा (प्रीलिम्स) उत्तीर्ण करने पर अभ्यार्थी को ₹65000 व मुख्य परीक्षा (मैन्स) उत्तीर्ण करने पर ₹30000, वहीँ साक्षरता (इंटरव्यू) में उत्तीर्ण होने पर ₹5000 की प्रोत्साहन राशि दी जाती है।
- राजस्थान एवं अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर अभ्यार्थी को ₹50000 की प्रोत्साहन राशि दी जाती है।
- राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा की प्रथम परीक्षा (प्रीलिम्स) उत्तीर्ण होने पर अभ्यर्थी को ₹25000, मुख्य परीक्षा (मैन्स) उत्तीर्ण करने पर ₹20000, व साक्षरता (इंटरव्यू) में उत्तीर्ण होने पर ₹5000 दिए जाते हैं।
- इसके अलावा शिक्षण संस्थान की प्रवेश परीक्षा में पास होने पर ₹50000 की प्रोत्साहन राशि दी जाती है।
- राजस्थान के दूसरे शहरों से आने वाले अभ्यार्थियों के लिए खाने व रहने कि व्यवस्था हेतु ₹40000 रूपये हर साल अतिरिक्त प्रदान किये जाते हैं।
मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना ऑनलाइन आवेदन करें
- सबसे पहले आवेदक को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जाएगा। इस होम पेज पर आप नीचे IAS, RAS, IIT, IIM आदि के लिए आवेदन पत्र का प्रारूप पाएंगे। आईआईटी, आईआईएम आदि के लिए आवेदन पत्र का प्रारूप लिखित दिखाई देगा।
- यदि आप आवेदन पत्र डाउनलोड करना चाहते हैं । आवेदन पत्र के विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद आपको मिलेगा।
- इसी प्रकार यदि आप आईआईटी, आईआईएम आदि के लिए आवेदन पत्र डाउनलोड करना चाहते हैं तो आपको आईआईटी, आईआईएम आदि के लिए आवेदन पत्र पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आईआईटी, आईआईएम आदि के लिए आवेदन पत्र पीडीएफ आपके सामने खुल जाएगा।
- इस तरह आपको एप्लीकेशन को डाउनलोड करना होगा। आवेदन पत्र डाउनलोड करने के बाद आपको आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारी भरनी होगी। सभी जानकारी भरने के बाद आपको अपने आवेदन पत्र के साथ अपने आवश्यक दस्तावेज संलग्न करने होंगे।
- इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म को अभ्यर्थी द्वारा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने/शिक्षण संस्थाओं में प्रवेश लेने के तीन माह की अवधि में आवेदन पत्र अपने गृह जिले के विभागीय जिलाधिकारी को प्रस्तुत करना होगा।
- इस तरह आपका आवेदन पूरा हो जायेगा।
मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना चयन प्रक्रिया
- मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों का चयन 12वीं तथा दसवीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।
- इसके अलावा विभाग द्वारा प्रत्येक जिले का लक्ष्य निर्धारित किया जाएगा।
- इस लक्ष्य के अनुसार विद्यार्थियों के मेरिट पर चयनित संस्थानों में विद्यार्थियों की कोचिंग की व्यवस्था की जाएगी।
- इस Mukhyamantri Anuprati Coaching Yojana के लाभार्थियों में कम से कम 50% संख्या छात्राओं की होगी।
- मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना का संचालन ST वर्ग के लिए जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग द्वारा किया जाएगा।
- SC, OBC, MBC और EWS वर्ग के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा किया जाएगा।
- इसके अलावा अल्पसंख्यक वर्ग के लिए इस योजना का संचालन अल्पसंख्यक मामलात विभाग द्वारा किया जाएगा।