महंगाई राहत कैंप फॉर्म

⬇️ Download
📥 Downloads: 0 ⚠️ Reports: 0

महंगाई राहत कैंप फॉर्म, Mehngaai Rahat Camp Form, Portal Registration 2023, Official Website, Required Documents, आयोजन कहां किया जाएगा, कैंप का समय, मुख्य योजनाएं PDF Free Download

महंगाई राहत कैंप फॉर्म PDF Download

राजस्थान में अब नई घोषणा के अनुसार 24 अप्रैल से महंगाई राहत कैंप लगने शुरू होंगे यह कैंप ग्रामीण क्षेत्रो व शहरी क्षेत्रो में लगाए जायंगे जिसमे ग्रामीण क्षेत्रो में ग्राम पंचायतो में कैंप लगाए जायंगे और शहरी क्षेत्रो में नगरपालिका के अनुसार कैंप लगाए जायंगे जिसमे राजस्थान के मुख्मंत्री अशोक गहलोत द्वारा की गई घोषणा के अनुसार कैंपो में योजनाओ के फॉर्म भरे जायंगे जिनका लाभ राजस्थान के नागरिक आवेदन फॉर्म भरकर प्राप्त कर सकेंगे।

महंगाई राहत कैंप फॉर्म से लेकर किन ग्राम पंचायतो में कैंप लंगेंगे इसकी जानकारी आप ऑनलाइन कैसे चेक कर पाते है इसके लिए यहा आपको सम्पूर्ण जानकारी मिलेंगी। जनकल्याण और मंहगाई से राहत की योजनाओं को लेकर राज्य सरकार शहरी वार्डों से लेकर गांवों तक कैंप लगाएगी। प्रदेश में 24 अप्रैल से 30 जून तक प्रशासन गांवों/शहरों के साथ अभियान चलाकर महंगाई राहत शिविरों का आयोजन करेगा। इनमें आम जनता एवं वंचित वर्ग को जनोपयोगी घोषणाओं की जानकारी देकर उनकी पात्रता के अनुसार योजनाओं से जोड़ा जायेगा।

पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग की ओर से ‘गांवों के साथ प्रशासन अभियान’ और ‘नगरों के साथ प्रशासन अभियान’ आयोजित किए जाएंगे। जिससे नागरिको को महंगाई राहत कैंप राजस्थान 2023 के अंतर्गत आने वाली 10 कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आवेदन करना होगा और आवेदन हेतु महंगाई राहत कैंप फॉर्म PDF आवश्यकता पड़ेगी। जिन्हें नागरिक सरकार द्वारा महंगाई राहत कैंप पोर्टल की वेबसाइट पर जाकर के डाउनलोड करना होगा।

महंगाई राहत कैंप का समय

  • 24 अप्रेल से 30 जून 2023 तक कैंप
  • 30 जून तक कभी भी रजिस्ट्रेशन संभव
  • सोमवार से शनिवार सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक समय

महंगाई राहत कैंप 2023 की मुख्य योजनाएं

  • गैस सिलेंडर योजना (रजिस्ट्रेशन एवं मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड वितरण)
  • घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट प्रतिमाह निशुल्क
  • कृषि उपभोक्ताओं को 2000 यूनिट प्रतिमाह निशुल्क
  • मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना
  • महात्मा गांधी नरेगा ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना
  • इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना।
  • सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना
  • राजस्थान पालनहार योजना
  • मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की बढ़ी हुई बीमा राशि 25 लाख रुपए
  • मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना की बढ़ी हुई बीमा राशि 10 लाख रुपए।
  • पशुपालकों को 40 हजार रुपए का पशु बीमा।

महंगाई राहत कैंप के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना- बिल पर अंकित नंबर/कनेक्शन नंबर
  • गैस सिलेंडर योजना- गैस कनेक्शन नंबर व एजेंसी का नाम
  • महात्मा गांधी नरेगा- जॉब कार्ड नंबर
  • अन्य समस्त योजनाओं के लिए- जन आधार नंबर
  • आधार कार्ड, पैन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक कॉपी
  • राशन कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र
  • राजस्थान चिरंजीवी योजना रजिस्ट्रेशन दस्तावेज

महंगाई राहत कैंप के लिए आधिकारिक वेबसाइट

  • वेबसाइट व टोल फ्री नंबर पर सम्पूर्ण जानकारी (21 अप्रेल से)
  • mehngaairahatcamp.rajasthan.gov.in (21 अप्रेल से)
  • Toll Free Number 181 (21 अप्रेल से)

महंगाई राहत कैंप में रजिस्ट्रेशन कौन कौन कर सकते है

  • वो ईमित्र जिनकी ड्यूटी इस कैम्प में लगाई जायेगी।
  • राजीव गांधी सेवा केन्द्र वाले
  • ओर जिनका नंबर नंबर इस कैम्प में लगया जायेगा।

महंगाई राहत कैंप फॉर्म पीडीएफ डाउनलोड कैसे करें

  • महंगाई राहत कैंप फॉर्म डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले महंगाई राहत कैंप पोर्टल की वेबसाइट mehngaairahatcamp.rajasthan.gov.in पर जाना है।
  • अब आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुलेगा. जिसमे आपको ” Form Download ” के लिंक पर क्लिक करना है।
  • आगे के न्यू पेज में आपकी स्क्रीन पर महंगाई राहत कैंप की सभी योजनाओं के नाम और फॉर्म की लिस्ट आ जाएगी।
  • जिसमे आप महंगाई राहत कैंप की जिस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करना चाहते है।
  • उस योजना के नाम के आगे दिए गए ” Form Download ” के लिंक पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके मोबाइल फोन में महंगाई राहत कैंप फॉर्म PDF Download हो जाएगी।
  • इसके बाद फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल करके आवश्यक जानकारी को और डॉक्यूमेंट को तैयार रखे।
  • व 24 अप्रैल को नजदीकी महंगाई राहत कैंप के शिविर में जाकर के जमा करवा दे।

महंगाई राहत कैंप फॉर्म कैसे भरें

  • आपको महंगाई राहत कैंप फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले निचे दिए गए लिंक से महंगाई राहत कैंप फॉर्म PDF को डाउनलोड कर लेना है।
  • यहाँ से महंगाई राहत कैंप पंजीकरण फॉर्म डाउनलोड करने के बाद फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लेना है।
  • इसके बाद आपको फॉर्म में योजना और आवेदनकर्ता की निजी जानकारी को भरना है।
  • जैसे नाम, एड्रेस, योजना का नाम, आवेदन की दिनाक, आधार सख्या, जन आधार कार्ड सख्या, बैंक खाता विवरण, मोबाइल नंबर, ईमेल आयडी आदि जानकारी को भरना है।
  • इसके बाद आपको फॉर्म के साथ आवश्यक डॉक्यूमेंट को अटेच करके फॉर्म को कैंप में समन्धित अधिकारी के पास में जमा करवा देना है. इसके बाद आपको पावती दी जाएगी।
  • जिसे आपको सुरक्षित रखना है. इस प्रकार से आप महंगाई राहत कैंप फॉर्म भरके योजनाओं का नाम उठाने के लिए आवेदन कर सकते है।