भारत के राष्ट्रपतियों की सूची, List Of Presidents Of India, कार्यकाल और राजनीतिक सफर, भारत के राष्ट्रपति की योग्यताएं PDF Free Download
भारत के राष्ट्रपतियों की सूची PDF Download
भारत के राष्ट्रपति 1947 से 2023 तक के सभी भारतीय राष्ट्रपतियों की पीडीएफ सूची: भारत में, राष्ट्रपति राज्य का प्रमुख होता है, और उसे देश का अग्रणी नागरिक माना जाता है। राष्ट्रपति का पद देश का सर्वोच्च संवैधानिक पद होता है। भारतीय संविधान का अनुच्छेद 52 निर्दिष्ट करता है कि भारत का एक राष्ट्रपति होना चाहिए, और अनुच्छेद 53 में कहा गया है कि वह संघ के सभी प्रशासनिक कार्यों को या तो सीधे या अपने अधीनस्थ अधिकारियों के माध्यम से कर सकता है।
भारत के राष्ट्रपति का चुनाव इलेक्टोरल कॉलेज द्वारा किया जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि राष्ट्रपति का चुनाव राज्य की संसद और राज्य विधानमंडल के निर्वाचित सदस्यों द्वारा किया जाता है और भारत के राष्ट्रपति का चुनाव इलेक्टोरल कॉलेज द्वारा किया जाता है. उनके सांसदों का आनुपातिक रूप से प्रतिनिधित्व किया जाता है। भारत के राष्ट्रपति का कार्यकाल पांच वर्ष का होता है। राष्ट्रपति के हस्ताक्षर होने तक विधेयक प्रभावी नहीं होता है।
भारत के राष्ट्रपतियों की सूची
| क्र. | नाम राष्ट्रपति (जन्म – मृत्यु) | कार्यकाल कब से कब तक |
| 1 | डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद (1848-1963) | 26 जनवरी 1950 से 13 मई 1962 |
| 2 | डॉक्टर सर्वपल्ली राधा कृष्णन (1888 – 1975) | 13 मई 1962 से 13 मई 1967 |
| 3 | ज़ाकिर हुसैन (1897- 1969) | 13 मई 1967 से 3 मई 1969 |
| – | वरहागिरी वेंकट गिरी (1894-1980) | 3 मई 1969 से 20 जुलाई 1969 |
| – | मुहम्मद हिदायतुल्लाह (1905-1992) | 20 जुलाई 1969 से 24 अगस्त 1969 |
| 4 | वरहागिरी वेंकट गिरी (1894-1980) | 24 अगस्त 1969 से 24 अगस्त 1974 |
| 5 | फखरुद्दीन अली अहमद (1905-1977) | 24 अगस्त 1974 से 11 फरवरी 1977 |
| – | बासप्पा दनप्पा जत्ती (1913-2002) | 11 फरवरी 1977 से 25 जुलाई 1977 |
| 6 | नीलम संजीव रेड्डी (1913-1996) | 25 जुलाई 1977 से 25 जुलाई 1982 |
| 7 | ज्ञानी जैल सिंह (1916-1994) | 25 जुलाई 1982 से 25 जुलाई 1987 |
| 8 | रामास्वामी वेंकटरमण (1910-2009) | 25 जुलाई 1987 से 25 जुलाई 1992 |
| 9 | शंकरदयाल शर्मा (1918-1999) | 25 जुलाई 1992 से 25 जुलाई 1997 |
| 10 | के. आर नारायणन (1920-2005) | 25 जुलाई 1997 से 25 जुलाई 2002 |
| 11 | ऐ.पी.जे अब्दुल कलाम (1931-2015) | 25 जुलाई 2002 से 25 जुलाई 2007 |
| 12 | प्रतिभा पाटिल (1934 – ) | 25 जुलाई 2007 से 25 जुलाई 2012 |
| 13 | प्रणव मुखर्जी (1935-2020) | 25 जुलाई 2012 से 24 जुलाई 2017 |
| 14 | रामनाथ कोविन्द (1945 – ) | 25 जुलाई 2017 से 25 जुलाई 2022 कार्यकाल समाप्ति अवधि |
| 15 | द्रौपदी मुर्मू (1958-आज तक) | 21 जुलाई 2022 से – |
भारत के राष्ट्रपति की कार्यकाल और राजनीतिक सफर
डॉ राजेंद्र प्रसाद
- राजेन्द्र प्रसाद का जन्म 3 दिसंबर 1984 को हुआ था।
- डॉ राजेंद्र प्रसाद भारत के प्रथम राष्ट्रपति थे।
- यह भारत के एकमात्र ऐसे राष्ट्रपतिथे जो दो बार राष्ट्रपति पद पर रहे।
- भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के मुख्य नेता भी रहे थे।
- डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद संविधान सभा के अध्यक्ष भी रह चुके थे।
- 1962 में डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद को भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
- राष्ट्रपति बनने से पूर्व डॉ राजेंद्र प्रसाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस दल के नेता रह चुके थे।
- इनके राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान भारत के उपराष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन थे।
- राष्ट्रपति पद पर डॉ राजेंद्र प्रसाद का कार्यकाल 26 जनवरी 1950 से 13 मई 1962 तक रहा था।
- इनकी मृत्यु 28 फरवरी 1963 को हो गई थी, उस समय डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद की आयू 78 वर्ष थी।
डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन
- भारत के दूसरे राष्ट्रपति थे।
- डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म 5 दिसंबर 1988 को हुआ था।
- भारत के राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिनांक को ही भारत में शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है।
- डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन को वर्ष 1954 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।
- 1975 में टेंपलटन पुरस्कार से भी सम्मानित हुए थे।
- राष्ट्रपति पद पर डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का कार्यकाल 13 मई 1962 से 13 मई 1967 तक रहा था।
- इनकी मृत्यु 86 साल की उम्र में 17 अप्रैल 1975 हो गई थी।
डॉक्टर जाकिर हुसैन
- यह भारत के पहले में मुस्लिम राष्ट्रपति थे।
- इनका जन्म 8 फरवरी 1897 को हुआ था।
- यह भारत के तीसरे राष्ट्रपति थे।
- डॉक्टर ज़ाकिर हुसैन को 1963 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।
- इनको वर्ष 1963 में पद्म विभूषण पुरस्कार मिला था।
- यह भारत के सबसे लोकप्रिय तबला वादक थे।
- भारत में शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाने के लिए भी इन्हें जाना जाता है।
- डॉ जाकिर हुसैन के नेतृत्व में राष्ट्रीय मुस्लिम विश्वविद्यालय जामिया मिलिया इस्लामिया स्थापित किया गया था।
- राष्ट्रपति पद पर इनका कार्यकाल 13 मई 1967 से 3 मई 1969 तक रहा था।
- डॉ जाकिर हुसैन की मृत्यु 3 मई 1969 को 72 वर्ष की आयु में नई दिल्ली, भारत में हुई थी।
वी वी गिरी
- वी वी गिरि भारत के चौथे राष्ट्रपति थे।
- वी वी गिरी का पूरा नाम वराह गिरी वेंकटगिरी है।
- यह एकमात्र ऐसे राष्ट्रपति थे जो भारत के पहले कार्यवाहक राष्ट्रपति रहे थे।
- वर्ष 1975 में वी वी गिरी को भारत रत्न (भारत का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार) से सम्मानित किया गया था।
- वराहगिरी वेंकटगिरि का जन्म 10 अगस्त 1894 को भारत के बरहामपुर, मद्रास (वर्तमान उड़ीसा राज्य भारत) में हुआ था।
- इनकी मृत्यु 24 जून 1980 को 85 वर्ष की उम्र में भारत के मद्रास शहर के तमिलनाडु राज्य (वर्तमान चेन्नई) में हुई थी।
- इनकी आकस्मिक मृत्यु दिल का दौरा पड़ने से हुई थी।
फखरुद्दीन अली अहमद
- इनका जन्म 13 मई 1905 को भारत के दिल्ली शहर में हुआ था।
- यह भारत के पांचवें राष्ट्रपति थे।
- इनका कार्यकाल 24 अगस्त 1974 से 11 फरवरी 1977 तक रहा था।
- यह भारत के दूसरे राष्ट्रपति थे जिनकी मृत्यु राष्ट्रपति पद पर रहते हुए हो गई थी।
- इनकी मृत्यु के बाद बी डी जत्ती को कार्यवाहक राष्ट्रपति बनाया गया था।
- फारिक उद्दीन अली अहमद की मृत्यु 11 फरवरी 1977 को 71 वर्ष की आयु में भारत के नई दिल्ली शहर में हुई थी।
नीलम संजीव रेड्डी
- नीलम संजीव रेड्डी का जन्म 19 मई 1913 को इलुर नामक स्थान पर हुआ था, जो वर्तमान में भारत के आंध्र प्रदेश राज्य में है।
- यह भारत के छठे राष्ट्रपति बने थे।
- इनका कार्यकाल 25 जुलाई 1977 से 25 जुलाई 1982 तक रहा था।
- 1 जून 1996 को 83 वर्ष की उम्र में भारत के बेंगलुरु शहर में इनकी मृत्यु हो गई थी।
ज्ञानी जैल सिंह
- ज्ञानी जेल सिंह का जन्म 5 मई 1916 को संधवान नामक स्थान पर हुआ था। संधवान वर्तमान में भारत के पंजाब राज्य में आता है।
- इनका राष्ट्रपति पद का कार्यकाल 25 जुलाई 1982 से 25 जुलाई 1987 तक रहा था।
- आपको बता दें कि ज्ञानी जेल सिंह भारत के राष्ट्रपति बनने से पहले पंजाब के मुख्यमंत्री एवं केंद्र में भी मंत्री पद पर रह चुके थे।
- इनके कार्यकाल के दौरान देश में बहुत सारी घटनाएं घटी जैसे इंदिरा गांधी की हत्या, ऑपरेशन ब्लू स्टार, 1984 सिख विरोधी दंगा आदि।
- ज्ञानी जेल सिंह की मृत्यु 25 दिसंबर 1994 को 78 वर्ष की आयु में भारत के चंडीगढ़ शहर में हुई थी।
आर. वेंकटरमण
- रामास्वामी वेंकटरमन का जन्म 4 दिसंबर 1910 को राजामदम नामक स्थान (वर्तमान तमिलनाडु- भारत) पर हुआ था।
- इनका कार्यकाल 25 जुलाई 1987 से 25 जुलाई 1992 तक रहा था।
- यह भारत के आठवें नंबर के राष्ट्रपति थे।
- आर वेंकटरमन 1984 से 1987 तक भारत के उपराष्ट्रपति पद पर रहे थे।
- यह एकमात्र ऐसे राष्ट्रपति थे जिन्होंने अपने राष्ट्रपति काल में सर्वाधिक प्रधानमंत्री को उनकी पद की शपथ दिलवाई थी।
- 27 जनवरी 2009 को 98 वर्ष की आयु में भारत के नई दिल्ली शहर में इनकी मृत्यु हो गई थी।
शंकर दयाल शर्मा
- डॉ शंकर दयाल शर्मा का जन्म 19 अगस्त 1918 को भारत के आमौनगांव, भोपाल (वर्तमान राज्य मध्य प्रदेश, भारत) में हुआ था।
- राष्ट्रपति बनने से पूर्व डॉ शंकर दयाल शर्मा भारत के आठवें नंबर के उपराष्ट्रपति पद पर रह चुके थे।
- आपको बता दें कि 1952 से 1956 तक डॉ शंकर दयाल शर्मा भोपाल के मुख्यमंत्री रहे थे।
- इनकी मृत्यु 26 दिसंबर 1999 को 81 वर्ष की आयु में भारत के नई दिल्ली शहर में हुई थी।
के आर नारायणन
- के आर नारायणन भारत के दसवें राष्ट्रपति थे।
- इनका जन्म 4 फरवरी 1921 को उजावूर, भारत में हुआ था।
- देश का सर्वोच्च पद पाने वाले वह प्रथम मलयाली व्यक्ति थे।
- के आर नारायणन भारत के प्रथम दलित राष्ट्रपति व्यक्ति थे।
- वह एकमात्र ऐसे राष्ट्रपति थे जो- लोकसभा चुनाव मतदान करने वाले तथा राज्य की विधान सभा को संबोधित करने वाले पहले राष्ट्रपति थे।
- के आर नारायणन की मृत्यु 9 नवंबर 2005 को 85 वर्ष की उम्र में नई दिल्ली, भारत में हुई थी।
डॉक्टर ए.पी.जे अब्दुल कलाम
- एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को रामेश्वर, मद्रास, भारत (वर्तमान राज्य तमिलनाडु) में हुआ था।
- एपीजे अब्दुल कलाम का पूरा नाम अबुल पाकिर जैनुलबादीन अब्दुल कलामी है।
- डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को भारत के मिसाइल मैन के नाम से भी जाना जाता है।
- वह भारत के एकमात्र ऐसे राष्ट्रपति थे जो सर्वाधिक मतों से जीते थे।
- अब्दुल कलाम राष्ट्रपति पद पाने वाले पहले विज्ञानिक भी थे।
- वर्ष 1997 में एपीजे अब्दुल कलाम को भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।
- इनकी मृत्यु 27 जुलाई 2015 को 83 वर्ष की आयु में शिलांग, मेघालय, भारत में हुई थी।
श्रीमती प्रतिभा सिंह पाटिल
- इनका जन्म 19 दिसंबर 1934 को चालीसगांव, जिला जलगांव, बॉम्बे (वर्तमान राज्य, महाराष्ट्र) भारत में हुआ था।
- प्रतिभा सिंह पाटिल 5 बार 1962 से 1985 तक महाराष्ट्र की विधानसभा की सदस्य रही थी।
- आपको बता दें कि प्रतिभा सिंह पाटिल राष्ट्रपति बनने से पूर्व राजस्थान की राज्यपाल भी रही थी।
- सुखोई विमान उड़ाने वाली प्रथम महिला राष्ट्रपति भी है।
प्रणब मुखर्जी
- इनका जन्म 11 दिसंबर 1935 को मिराती बंगाल (वर्तमान वीरभूमि जिला पश्चिम बंगाल) भारत में हुआ था।
- प्रणब मुखर्जी को 1997 में सर्वश्रेष्ठ सांसद का पुरस्कार दिया गया था।
- वर्ष 2008 में भारत का दूसरा सबसे बड़ा असैनिक सम्मान पद्म विभूषण प्रदान किया गया था।
- इनका कार्यकाल 25 जुलाई 2012 से 25 जुलाई 2017 तक रहा था।
- प्रणव मुखर्जी की मृत्यु 31 अगस्त 2020 को 84 वर्ष की आयु में भारत के नई दिल्ली शहर में हुई थी।
रामनाथ कोविन्द
- रामनाथ कोविंद भारत के 14 राष्ट्रपति है।
- भारत के वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद है।
- भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का जन्म 1 अक्टूबर 1945 को उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था।
- इनका कार्यकाल 25 जुलाई 2017 से प्रारम्भ है जो वर्तमान में भी पद पर पदस्थ है।
- राष्ट्रपति बनने से पूर्व रामनाथ कोविंद बिहार के पूर्व गवर्नर भी रहे थे।
द्रौपदी मुर्मू
- मुर्मू ने 1997 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की।
- द्रोपति मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को उड़ीसा के बैदापोसी गाँव में हुआ था।
- द्रोपति मुर्मू ने 1979 से 1983 तक सिंचाई विभाग ओडिशा में कनिष्ठ सहायक के रूप में भी काम किया।
- द्रोपति मुर्मू ने बच्चों की देखभाल के लिए 1983 में अपनी सरकारी नौकरी छोड़ दी थी।
- गरीबी से जूझने के बाद भी मुर्मू ने हमेशा ईमानदारी से समाज की सेवा की।
- बता दे कि 2016 में मुर्मू ने घोषणा की कि वह अपनी मृत्यु के बाद कश्यप मेमोरियल आई अस्पताल रांची को अपनी आंखें दान करेंगी।
- भारत की प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने ससुराल का घर एक स्कूल को ट्रस्ट के रूप में दान कर दिया था।
- 1 छोटे से क्षेत्र व आदिवासी समाज से होने के बावजूद उनकी कड़ी मेहनत ने उन्हें भारत के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुँचाया था।
- भाजपा की सदस्य होने के नाते द्रोपति मुर्मू राजनीति और प्रशासन में अनुभव का खजाना हासिल किया।
- 2022 का राष्ट्रपति चुनाव 18 जुलाई 2022 को शुरू होगा जिसका परिणाम 21 जुलाई 2022 को घोषित किया जाएगा।