Laxmibai Vidhwa Pension Yojana Form, लक्ष्मीबाई विधवा पेंशन योजना फॉर्म, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, ऑनलाइन आवेदन, पात्रता व स्टेटस PDF Free Download
Laxmibai Vidhwa Pension Yojana Form
Lakshmibai Samajik Suraksha Pension Yojana Online Apply, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना ऑनलाइन आवेदन और Samajik Suraksha Pension Yojana लॉगिन प्रक्रिया, मुख्य तथ्य एवं पात्रता व स्टेटस देखे | गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले नागरिकों के जीवन में सुधार करने के उद्देश्य से सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जाता है। इन योजनाओं के माध्यम से सरकार के द्वारा आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाती है।
आज हम आपको बिहार सरकार द्वारा आरंभ की गई ऐसी ही योजना से संबंधित जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं जिसका नाम लक्ष्मी बाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश की गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली विधवा महिलाओं को पेंशन प्रदान की जाती है। आप इस लेख को पढ़कर Lakshmibai Samajik Suraksha Pension Yojana के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया से संबंधित जानकारी लाभ, विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज प्राप्त कर सकेंगे।
लक्ष्मीबाई विधवा पेंशन योजना आवेदन कैसे करे
- ऊपर दिए गए लिंक से फॉर्म को डाउनलोड करके फॉर्म प्रिंट कर ले।
- अब फॉर्म में मांगी गई जानकारी को सही से भर ले।
- फॉर्म से साथ आवश्यक दस्तावेजों को सलग्न करके सबंधित कार्यालय में जमा करा दे।
लक्ष्मीबाई विधवा पेंशन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- बैंक पासबुक की कॉपी
- पति की मृत्यु का प्रमाण पत्र, आदि।
लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की विधवा महिलाओं को पेंशन प्रदान करना है। Lakshmibai Samajik Suraksha Pension Yojana के माध्यम से लाभार्थियों को ₹300 की पेंशन प्रतिमाह प्रदान की जाएगी। जिससे कि उनके जीवन स्तर में सुधार आएगा।
इसके अलावा यह योजना प्रदेश की विधवा महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने में भी कारगर साबित होंगी। अब प्रदेश की महिलाओं को अपने खर्च के लिए दूसरों पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। क्योंकि बिहार सरकार द्वारा उनको प्रतिमाह लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के माध्यम से पेंशन मुहैया कराई जाएगी। यह पेंशन उनको बिहार सरकार के सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा प्रदान की जाएगी।
लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभ तथा विशेषताएं
- बिहार सरकार द्वारा Lakshmibai Samajik Suraksha Pension Yojana का शुभारंभ किया गया है।
- इस योजना के माध्यम से प्रदेश की गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली विधवा महिलाओं को प्रतिमाह पेंशन प्रदान की जाएगी।
- इस योजना के अंतर्गत पेंशन की राशि ₹300 प्रतिमाह होगी।
- बिहार सरकार के सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा इस योजना का संचालन किया जाएगा।
- 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं इस योजना का लाभ प्राप्त करने की पात्र है।
- इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिला के परिवार की वार्षिक आय ₹60000 या उससे कम होनी चाहिए।
- सभी पात्र लाभार्थियों को इस योजना के अंतर्गत आवेदन करना होगा।
- यह आवेदन ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
- इस योजना के माध्यम से प्रदेश की विधवा महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
- इसके अलावा इस योजना के माध्यम से प्रदेश की महिला सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनेंगी।
लक्ष्मीबाई विधवा पेंशन योजना की पात्रता
- आवेदक बिहार की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
- महिला विधवा होनी चाहिए।
- महिला गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रही होनी चाहिए।
- आवेदक के परिवार की वार्षिक आय ₹60000 या इससे कम होनी चाहिए।
- महिला की उम्र 18 वर्ष या फिर इससे अधिक होनी चाहिए।
पोर्टल पर लॉगइन करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको आरटीपीएस बिहार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
- होम पेज पर आपको लॉगइन के विकल्प पर सेट करना होगा।
- इसके पश्चात आपको लॉगिन के लिए आगे बढ़े के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने लॉगइनफॉर्म खुलकर आएगा।
- आपको इस फॉर्म में अपनी लॉगिन आईडी पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- इसके पश्चात आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप लॉग इन कर सकेंगे।